धमतरी

रामनवमी पर आजाद हिन्दू युवा मंच ने निकाली शोभायात्रा
28-Mar-2026 3:50 PM
रामनवमी पर आजाद हिन्दू युवा मंच ने निकाली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 28 मार्च। आजाद हिन्दू युवा मंच के तत्वावधान में  रामनवमी पर प्राचीन श्रीराम मंदिर से पूजा अर्चना कर पूरे शानोशौकत के साथ प्रभु श्रीरामचन्द्र की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। समाजिक संगठनों एवं सियासी पार्टियों के नेताओं ने जगह जगह रामरथ पर फूल बरसाकर रामभक्तों का स्वागत किया।

 शुक्रवार को बाजे-गाजे के साथ मनमोहक रथ में रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई। प्राचीन श्रीराम मंदिर के महंत अखिलेशदास वैष्णव ने पूजा अर्चना कर रथ को रवाना किया। फिर चंडी मंदिर से विधिवत शोभायात्रा प्रारंभ हुई। इस मौके पर नपा अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारणी चन्द्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिम शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर आदि नेताओं ने भगवान राम की पूजा अर्चना की और शोभायात्रा में शामिल हुए। श्याम मंदिर के आगे अग्रवाल फैमिली और थाना के पास जैन परिवार द्वारा राम रथ का स्वागत किया गया। जामा मस्जिद के सामने मुस्लिम समाज अध्यक्ष अय्युब खान की अगुवाई में रामभक्तों को शर्बत और आइसक्रीम खिलाकर इस्तकबाल किया गया। सरोजनी चौके में सर्व समाज के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत प्रकाश साहू, गिरधर शर्मा, बसंत साहू, योगेश कुर्मी आदि के द्वारा फूल बरसाकर आत्मिय स्वागत किया गया। पुराना बाजार, हुतात्मा चौक होते हुए रामदल कारगिल चौक होते हुए वापस राममंदिर पहुंचा।  शोभायात्रा को भव्य बनाने काफी दिनों से नगर में आजाद हिन्दू युवा मंच द्वारा तैयारी की गई थी।

 नगर को भगवा ध्वज व तोरण से सजाया गया। शोभायात्रा में अनुराग चंद्राकर, बादल चंद्राकर, लक्ष्मीकांत साहू, भूपेंद्र सिन्हा, वीरु चंद्राकर, तरुण देवांगन, केवल चंद्राकार, दद्दू बैस,पारस निर्मलकर, केशव चंद्राकर, कान्हा शुक्ला, चंदन साहू, पारस निर्मलकर, मुकेश नायक, मोहन, राजेश साहू, राजा ढीमर, मलय चंद्राकर, जतिन सेन, होमेन्द्र बैस, रितेश कश्यप, आदि शामिल थे। रामनवमी में शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस प्रशासन ने तगड़ा इंतजाम किया हुआ था, जिसके चलते एकाद छिटपुट घटना को छोड़ शोभायात्रा शांति पूर्वक सम्पन्न हुई। रामनवमी में निकाली गई प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा में नगर व ग्रामीण अंचल के भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।


अन्य पोस्ट