धमतरी

मगरलोड-भखारा में भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिली राशि, कुरुद का पता नहीं
26-Mar-2026 3:01 PM
मगरलोड-भखारा में भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिली राशि, कुरुद का पता नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 26 मार्च। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत धमतरी जिले के 23,107 भूमिहीन कृषि मजदूरों के बैंक खातों में 23 करोड़ 10 लाख 70 हज़ार रुपये प्रति हितग्राही 10 हजार रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से ऑनलाइन अंतरित की गई। यह सहायता राशि प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है, ताकि भूमिहीन कृषि श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा एवं स्थायित्व प्राप्त हो सके।

जनपद पंचायत मगरलोड के सभागार में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद अध्यक्ष विरेन्द्र साहू ने पात्र हितग्राहियों को बताया कि राज्य सरकार गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और समाज का अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़े। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष

रोहित मोहन साहू, शत्रुघन साहू, मुरली सिन्हा, रामचन्द्र साहू, सीईओ दिव्या ठाकुर तहसीलदार मनोज भारद्वाज  सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे। इसी प्रकार भखारा 25 मार्च को तहसील सभा कक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील क्षेत्र के 3145 भूमिहीन मजदूरों के खाते में राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा संचालित ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ प्रदेश के गरीब एवं भूमिहीन परिवारों के लिए एक ऐतिहासिक पहल है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। श्री जैन ने उपस्थित हितग्राहियों से आग्रह किया कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएं। तहसीदार भूपेश चंद्राकर ने बताया कि प्रदेश सरकार गरीब, मजदूर और किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ ऐसे परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिनके पास स्वयं की भूमि नहीं है। उन्होंने कहा कि यह योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के उद्देश्य को साकार कर रही है। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार विनोद बंजारे, पार्षद अंजू साहू, कुशराज सोन, शेखर सिन्हा सहित बड़ी संख्या में हितग्राही एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस सबंध में जब कुरुद तहसील क्षेत्र में इस योजना के तहत लभान्वित हितग्राहियों की जानकारी जुटाने के लिए एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ, जनपद अध्यक्ष को उनके नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो इनमें से किसी ने भी फोन रिसिव नहीं किया। जिससे लगता है कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए जिम्मेदार लोग कितने सजग हैं।


अन्य पोस्ट