धमतरी

नगर पंचायत भखारा में करोड़ों के विकास कार्य मंजूर
25-Mar-2026 4:01 PM
नगर पंचायत भखारा में करोड़ों के विकास कार्य मंजूर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 25 मार्च। भखारा-भठेली नगर पंचायत की पीआईसी बैठक में नगर के 15 वार्डों में 1 करोड़ 29 लाख रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई। इसी तरह सरकार ने यहां पेयजल योजना के तहत 14.08 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। परिषद ने इसके लिए प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक का आभार जताया है।

नगर पंचायत भखारा में हुई पीआईसी बैठक में 1 करोड़ 29 लाख रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। इस राशि से नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में सीसी रोड, नाली, सीसी टॉप, बाउंड्रीवॉल, शेड निर्माण सहित अन्य आवश्यक जनहित के कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।

 नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा भखारा में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने जल प्रदाय योजना उन्नयन कार्य के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 14 करोड़ 8 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

जारी आदेश के अनुसार यह राशि पूंजीगत मद के अंतर्गत स्वीकृत की गई है, जिससे नगर पंचायत क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। योजना के तहत पम्प हाउस निर्माण, आवश्यक तकनीकी प्रावधानों के अनुरूप कार्य, गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने जैसे निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही निविदा प्रक्रिया एवं निर्माण कार्य शासन के नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए जाएंगे।

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जैन ने कहा कि विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति मिलना खुशी की बात है।

पीआईसी बैठक में सीएमओ संतोष विश्वकर्मा उपाध्यक्ष विष्णु साहू, सभापति हितेंद्र साहू, छबिलाल निर्मलकर, अंजू साहू, भूपेश्वरी चंदेल सहित विभागीय कर्मचारी शामिल थे।


अन्य पोस्ट