धमतरी

सिंधी समाज के जुम्बा क्लास में शामिल हुईं नपाध्यक्ष
25-Mar-2026 3:05 PM
सिंधी समाज के जुम्बा क्लास में शामिल हुईं नपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 25 मार्च। चेट्रीचंड्र महोत्सव एवं सिंधी नववर्ष के उपलक्ष्य में सिंधी पंचायत कुरूद के तत्वावधान में खेलकूद सहित विभिन्न आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कार्यक्रम में भाग लेकर समाज को नगरवासियों की ओर से बधाई दी।

 चेट्रीचंड्र महोत्सव के मौके पर सिंधी समाज द्वारा गुरूद्वारा में भगवान झूलेलाल की प्रतिमा की स्थापना कर लोगो के लिए भण्डारा का आयोजन किया गया। बहराणा साहब की सवारी का विसर्जन कर शाम को बाइक रैली एवं रात्रि में बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाल नगर की सुख-समृ़िद्व की कामना की गई।

इसके पूर्व अलसुबह सिंधी समाज की महिला एवं युवा विंग द्वारा डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम ऑक्सीजोन गार्डन में जुंबा डांस का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होकर नपा अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने सिंधी समाज के पदाधिकारियों, माता बहनों के साथ जुम्बा क्लास आनंद लिया।

 उन्होंने आतिथ्य सम्मान के लिए समाज का कृतज्ञता व्यक्त  किया। तत्पश्चात नगर दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक जनों की सहभागिता रही।

 कार्यक्रम में सिंधी समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल नवलानी उपाध्यक्ष राजकुमार बजाज, सचिव मुरली शादीजा, राजेन्द्र बजाज, प्रकाश चैनवानी, मोहन सुखरामणी, सुनील जेठानी, सुरेश वरदियानी, आकाश रमानी, मनोहर सुंदरानी, राजेश बजाज, विक्रांत सुखरामणी, सुमन बजाज, भारती सुंदरानी, पूर्वी, भाविका सुखरामणी, वैशाली रमानी, सिमरन, कोमल चैनवानी, सहित बड़ी सख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट