धमतरी

सहकारिता की मदद से किसानों की आय होगी डबल- निरंजन
22-Mar-2026 8:39 PM
सहकारिता की मदद से किसानों की आय होगी डबल- निरंजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 22 मार्च।
किसानों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विपणन मंडी बोर्ड द्वारा धमतरी एवं संबलपुर शाखा के 21 समितियों में 200 मेट्रिक टन खाद गोदाम निर्माण हेतु 2 करोड़ 68 लाख 38 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसका भूमिपूजन जिला सहकारी बैंक रायपुर अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने उपाध्यक्ष अभिनेश कश्यप,पूर्व विधायक रंजना साहू, पिछड़ा आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद आदि की मौजूदगी में किया।
धमतरी संबलपुर में अतिथियों ने पहले धान उपार्जन केंद्र का भूमि पूजन कर चना खरीदी का शुभारंभ किया।  सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपेक्षा व्यास ने किसानों को समिति और बैंक के द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि निरंजन सिन्हा ने कहा कि जिला सहकारी बैंक और समिति के माध्यम से सहकार से समृद्धि आएगी और किसानों की आय दुगुनी होगी। हमारा लक्ष्य है कि समितियां को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करना और ज्यादा से ज्यादा किसानों को सहकारी समितियां से लाभ दिलाना।

सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला धमतरी ने भी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के रिक्त क्रेडर प्रबंधकों पर 50 फीसदी विभागीय भर्ती की मांग अध्यक्ष से किया। कार्यक्रम में मोनिका देवांगन जिला पंचायत सभापति, अंगिरा ध्रुव जनपद अध्यक्ष धमतरी, मिश्रीलाल पटेल मंडल अध्यक्ष, अमन राव, बालाराम साहू, बलरामपुरी गोस्वामी,जिला सहकारी बैंक यूनियन अध्यक्ष मोहन साहू, केके साहू, किशन यदु, मंजू चंद्राकर, चिरोंजी लाल, नरेंद्र साहू, ललित , साकेत साहू, सोनाराम साहू, आतिश भूषण, कालिदास सिंन्हा, तारेद्र चंद्राकर, आनंद पवार, गोरखनाथ सिंन्हा, रामखिलावन चंद्राकर, चंद्रशेखर साहू, शेखन साहू, महावीर सिंन्हा, संतराम साहू, सोहन यादव, अहमद खान, हेमलाल ध्रुव, संतोष नेताम ,एसपी चंद्राकर सहित समिति प्रबंधक, सहकारी कर्मचारी, किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट