धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 15 मार्च। धमतरी जिला भारतीय किसान संघ की बैठक हुई, जिसमें भारतीय किसान संघ की स्थापना करने वाले दत्तोपंत ठेंगड़ी को याद कर उनके आदर्श पर चलते हुए किसानों के हित में सदैव कार्य करने का संकल्प लिया गया।
कृषि उपज मंडी कुरूद में 14 मार्च को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष लालाराम चंद्राकर ने बताया कि राजस्थान के कोटा शहर से 650 सदस्यों के साथ किसानों के लिए संगठन का निर्माण किया गया। स्वतंत्र भारत में किसानों की समस्या के चिंतन करने वाला कोई संगठन नहीं था, तब इस संगठन ने पूरे भारतवर्ष में किसानों की आवाज बनकर सरकार एवं जनता तक अपनी पहुंच बनाई।
आज यह संगठन पूरे देश में किसानों का सबसे बड़ा संगठन है, जिसकी सदस्यता 52 लाख है।
जिला उपाध्यक्ष सिन्धु बैस ने कहा कि किसानो की समस्या का समाधान एवं आमदनी बढ़ाने के लिए जिला राज्य एवं केंद्र स्तर तक कार्य चल रहा है, उन्होंने जिले के किसानों को अपनी समस्या के समाधान हेतु संगठन में जुडऩे का आह्वान करते हुए अप्रैल में जिला किसान अभ्यास वर्ग आयोजन के संबंध में चर्चा की गई।
इस अवसर पर दुलार सिंह, ललित सिन्हा, प्रदीप चंद्राकर, रामेश्वर सिन्हा, राजकुमार चंद्राकर, रामकुमार, टोमन साहू, विनय साहू, हेमेंद्र साहू, ठाकुर राम, भोला साहू, रमन साहू, गोपी चंद्राकार, टीकाराम साहू, नारद पटेल, लखन साहू, चित्रसेन साहू, गजाधर यादव, श्रीराम ध्रुव, दीनदयाल साहू, धवल मनहरण धीवर आदि उपस्थित थे।


