धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 10 मार्च। अधिवक्ता संघ कुरूद द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव में इनडोर और आउटडोर खेल कैरम, मटका फोड़, कुर्सी दौड़ से लेकर क्रिकेट तक हुई रोमांचक प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रथम दिवस इनडोर एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें कैरम, मटका फोड़ एवं कुर्सी दौड़ जैसे खेल शामिल थे। द्वितीय दिवस अटल बिहारी स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायालयीन कर्मचारी संघ एवं अधिवक्ता संघ कुरुद, धमतरी के बीच अलग-अलग मैच खेला गया। खेल महोत्सव के मंच पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरूद राधेश्याम ध्रुव, जिला एवं सत्र न्यायालय धमतरी न्यायाधीश मोहन सिंह कोर्राम, वरिष्ठ श्रेणी न्यायाधीश रजत कुमार निराला, कनिष्ठ श्रेणी न्यायाधीश निलेश कुमार बघेल, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रमेश पांडेय, जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी मौजूद थे। अतिथियों ने इसे आपसी सौहार्द व खेल भावना को बढ़ावा देने वाला आयोजन बताया। इस अवसर पर अधिवक्ता एलपी. गोस्वामी, नरेन्द्र साहू, एसपी. लाम्बा, रमेश सिन्हा, लक्ष्मीकांत द्विवेदी आदि उपस्थित थे।


