धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 10 मार्च। भखारा भाजपा मंडल के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत एवं निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मिलकर होली खेलते हुए रंग गुलाल के माध्यम से एक दूसरे को पर्व की बधाई दी।
भाजपा कार्यालय भखारा में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सर्व प्रथम भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू, नपं अध्यक्ष ज्योति जैन, मंडल अध्यक्ष रवि सिन्हा ने जनप्रतिनिधियों एवं संगठन से जुड़े लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने बताया कि अजय चन्द्राकर जैसा दमदार नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर भखारा तेज गति से विकास की राह में अग्रसर है, हमें भी अपने क्षेत्र में ऐसा काम करना है कि लोग हमेशा याद रखें। पूर्व जनपद अध्यक्ष सिन्धु बैस ने बताया कि पंचायत से लेकर संसद तक हमारी ही पार्टी का राज है। मोदी और साय सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल बिठाना होगा। वरिष्ठ पार्टी नेता हरिश चन्द्राकर, छत्रपाल बैस, रामस्वरूप साहू ने सार्वजनिक जीवन का अपना अनुभव बताते हुए सभी को रंगोत्सव की बधाई दी। इस मौके पर जिला पंचायत सभापति पूजा सिन्हा, डिकेश्वरी देवांगन, चन्द्रिका साहू, पूर्णिमा साहू, आनंद यदु, चोवाराम गंजीर, अभिषेक साहू, विजय गोस्वामी, एवन साहू, मनीष कश्यप, चेतन, योगेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


