धमतरी

मगरलोड में हुआ वृहद महतारी सम्मेलन व उत्कृष्ट महिला सम्मान
10-Mar-2026 3:48 PM
मगरलोड में हुआ वृहद महतारी सम्मेलन व उत्कृष्ट महिला सम्मान

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 10 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मगरलोड विकासखंड के मधुबन धाम में वृहद महतारी सम्मेलन एवं उत्कृष्ट महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान, समर्पण और समाज निर्माण में निभाई जा रही उनकी भूमिका को सराहा गया।

कार्यक्रम के मंच पर बतौर अतिथि मगरलोड जनपद अध्यक्ष विरेन्द्र साहू, मीना डेमू साहू सभापति जिला पंचायत, राजेश साहू, नंदनी साहू, तिलोत्तमा साहू जनपद सभापति, अनिता देशमुख, विनीता साहू, हेमलता ध्रुव, पूनम साहू जनपद सदस्य मौजूद थे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि विरेन्द्र साहू ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से समाज को नई दिशा दे रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। अध्यक्षता कर रही मीना डेमू साहू ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। महिलाओं का सम्मान और उनकी भागीदारी से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। इस बीच महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को उत्कृष्ट महिला सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 19 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मनीषा ध्रुव सरपंच मेघा, केवल वर्मा सरपंच बोडरा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुमित गांडेचा, श्रद्धा गौतम, डोमार बिंझेकर सहित क्षेत्र की महिलाएं, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट