धमतरी
कुरुद, 8 मार्च। भखारा क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं, कॉलेज के विद्यार्थियों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सैकड़ों युवाओं को पढऩे लिखने में आसानी हो इस उद्देश्य से भखारा में लाइब्रेरी खोलने के लिए प्रयासरत नपं अध्यक्ष को को सफलता मिली, इसके लिए शासन ने 10 लाख रुपये की स्वीकृत प्रदान की है।
नगर पंचायत भखारा भठेली अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने विद्यार्थियों के हित में यहां लायब्रेरी खोलने का प्रस्ताव विधायक अजय चंद्राकर के समझ रखा था। जिस पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा द्वारा प्रदान की गई है। लाइब्रेरी निर्माण के लिए करीब 10 लाख रुपये की स्वीकृत प्रदान की है। नगर में लायब्रेरी खोलने की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए अध्यक्ष ज्योति जैन ने बताया कि संकुल विद्यालय परिसर में खाली पड़े कमरों का उपयोग लायब्रेरी के लिए करने पहले एसडीएम द्वारा स्थल निरीक्षण कराया गया, इसके बाद प्रस्ताव कलेक्टर कार्यालय धमतरी को भेजा गया था। इन कमरों का उपयोग पूर्व में संकुल बैठकों के लिए किया जाता था, जो वर्तमान में खाली पड़े हुए हैं।
विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने माना कि लाइब्रेरी बनने से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए शांत एवं व्यवस्थित वातावरण मिलेगा, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को विशेष लाभ होगा। इससे स्थानीय एवं क्षेत्रीय लोगों में शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा तथा विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिए नई दिशा मिलेगी। क्षेत्र के विद्यार्थियों ने इस पहल के लिए विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष तथा कलेक्टर के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।


