धमतरी

कुरुद के 45 हजार किसानों को मिली 158.30 करोड़ की बोनस
28-Feb-2026 5:45 PM
कुरुद के 45 हजार किसानों को मिली 158.30 करोड़ की बोनस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 28 फरवरी। कृषक उन्नति योजना के तहत कुरुद विकासखंड के 44,807 किसानों को कुल 158 करोड़ 30 लाख 55 हजार रुपये बोनस राशि का प्रतिकात्मक वितरण जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर एवं अन्य भाजपा नेताओं के हाथों से किया गया।

 कृषि विभाग द्वारा शनिवार को नया मंडी परिसर में कुरुद विधान सभा स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना अंतर्गत धान खरीदी पर बोनस राशि प्रतिकात्मक वितरण का शुभारंभ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर एवं अन्य भाजपा नेताओं के हाथों से किया गया। श्री सिन्हा ने बताया कि कुरुद विकासखंड की 29 समितियों में पंजीकृत 44,807 किसानों को 158.30 करोड़ की आदान सहायता राशि किसानों के खाते में डालें गए हैं। इसी तरह कृषि मंडी श्यामतराई, मगरलोड में मधुबन धाम रांकाडीह एवं नगरी विकासखंड में भी कृषक सम्मेलन  आयोजित कर धमतरी जिले के 124423 किसानों के खाते में 434.77 करोड़ से अधिक की अंतर राशि डाल दी जाएगी।

 नपा अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है उसे पूरा करने में विश्वास करती है। मुख्यमंत्री ने किसानों से वायदा किया था कि बोनस राशि होली से पहले किसानों के खाते में डाली जाएगी, आज छत्तीसगढ़ के किसानों को अंतर की करीब 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित की जा रही है।

इस मौके पर केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं के बारे में नेता और अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कृष्णकांत साहू, तिलोक जैन, टिकेश साहू, पंकज सिन्हा, सिन्धु बैस, रामस्वरूप साहू, चंद्रप्रकाश साहू, प्रभात बैस, थानेश्वर साहू, विकास साहू, शाखा प्रबंधक टिकेन्द्र बैस, समिति प्रबंधक तिलोचन बांसकार, दुर्गेश बैस, लेखराम साहू, चंद्रकुमार, मेघराज, लोमन, नंदु साहू, गुरुनारायण पाठक, लिनेश्वर बैस, रमेश देवांगन, पंकज पटेल सहित हितग्राही कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट