धमतरी

कुरुद में हास्य कवि सम्मेलन 2 मार्च को
28-Feb-2026 3:26 PM
कुरुद में हास्य कवि सम्मेलन 2 मार्च को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कुरुद, 28 फरवरी। वन्देमात्रम परिवार के बैनर तले होली की पूर्व संध्या पर होने वाले हास्य कवि सम्मेलन की परम्परा को कायम रखने का इंतजाम किया गया है। 2 मार्च को होने वाले इस भव्य आयोजन में मस्ती घोलने संस्था के संरक्षक विधायक अजय चन्द्राकर ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दो बड़े नामचीन कवियों को आमंत्रित किया है। जिसको लेकर धमतरी जिले में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

रंगों के पर्व होली में हास्य की फुहार छोडऩे होलिका दहन की रात यहाँ हास्य कवि सम्मेलन कराने की परम्परा दो दशक से चली आ रही है। वन्देमात्रम परिवार के तत्वाधान में 21वें वर्ष में विधायक अजय चंद्राकर के विशेष सहयोग से 2 मार्च को संध्या 7 से रात्रि 10 बजे तक खेल मैदान कारगिल चौक कुरुद में होली महोत्सव-रसरंग के रूप में हास्य कवि सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कवि सुरेन्द्र शर्मा, अरुण जैमिनी और मीर अली मीर को आमंत्रित किया गया है। ये कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को हास्य रंगो से सराबोर कर हंसी की फूंहार छोड़ेंगे।

ज्ञात हो कि पिछले दो दशक से होली के मौके पर होने वाले कवि सम्मेलन का मंचीय दायित्व पदम पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के ब्लैक डायमण्ड कवि सुरेन्द्र दुबे सम्हालते रहे, अब उनकी जगह मीर अली मीर को सौंपी गई है।

कार्यक्रम में चार चांद लगाने की तैयारियों में जुटे आयोजन समिति अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने नगर, क्षेत्र एवं जिलेवासी को इस आनंद और रसमई आयोजन मे सपरिवार शामिल होने का नेवता दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को भेजे गए आमंत्रण को स्वीकार कर आयोजन में पधारने का निवेदन किया है।


अन्य पोस्ट