धमतरी

पीएम अजय योजना: ऋण प्रकरण तैयार करने 7 से 28 जनवरी तक लगेंगे शिविर
31-Dec-2025 11:34 PM
पीएम अजय योजना: ऋण प्रकरण तैयार करने 7 से 28 जनवरी तक लगेंगे शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,  31 दिसंबर।
प्रधानमंत्री अनुसूचितजाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) के तहत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण प्रदाय किया जाता है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी ने बताया कि योजना के तहत ऋण प्रकरण तैयार करने जिले के अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों में 7 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में 18 से 50 वर्ष तक की आयु के, ऋण लेने वाले इच्छुक आवेदकों का आवेदन पत्र तैयार किया जाएगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत करेली बड़ी में 7 जनवरी, कुरूद के ग्राम पंचायत अंवरी में 9 जनवरी, धमतरी के कंडेल में 13 जनवरी, कुरूद के ग्राम पंचायत दरबा में 16 जनवरी, मगरलोड के मोतिमपुर में 19 जनवरी, कुरूद के बंजारी में 23 जनवरी, नगरी के बेलरगांव में 27 जनवरी और ग्राम पंचायत बेलरबाहरा में 28 जनवरी को ऋण प्रकरण तैयार करने शिविर लगाए जाएंगे।


अन्य पोस्ट