धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 31 दिसंबर। सोसायटियों के माध्यम से सरकारी धान खरीदी व्यवस्था में किसानों को होने वाली समस्यायों के बारे में जानने जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारणी-नीलम चन्द्राकर ने सहयोगी नेताओं के साथ कुरुद, चर्रा व कातलबोड खरीद केन्द्रों का निरीक्षण किया। जहाँ किसानों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
मंगलवार को धान विक्रय में लगे किसानों का हाल-चाल जानने धमतरी जिलाध्यक्ष तारणी चन्द्राकर ने कांग्रेसी नेताओं के साथ कुरुद, चर्रा व कातलबोड सोसाइटी का निरक्षण किया। इस दरमियान उन्होंने किसानों से चर्चा कर होने वाली परेशानियों की जानकारी ली। किसानों की बातों को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस नेत्री ने तत्काल फोन से जिलाधीश अविनाश मिश्रा व सहकारिता विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर उन्हें समस्या निराकरण का आश्वासन मिला।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि पार्टी द्वारा समिति का गठन कर जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों को कुरुद ब्लॉक के सभी खरीदी केन्द्रों में निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौपी गई है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
इस अवसर पर तपन चन्द्राकर, देवव्रत साहू, डुमेश साहू, रमेश्रर साहू, मनीष साहू, रविन्द्र साहू, मनोज अग्रवाल, शत्रुघन साहू, उमाशंकर साहू, भानुप्रताप बैस, टेकेश्वर साहू, संतोष प्रजापति, कामराय साहू, सुनिता मोती साहू, सोहन साहू, मुकेश यादव, भागवत यादव ,ईशु साहू, चोवाराम,खोम लाल, डेरहु साहू आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।


