धमतरी

अन्नकूट खिचड़ी प्रसादी ग्रहण करने जगदीश मंदिर में भक्तों का लगा तांता
22-Oct-2025 7:30 PM
अन्नकूट खिचड़ी प्रसादी ग्रहण करने जगदीश मंदिर में भक्तों का लगा तांता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 22 अक्टूबर। जगदीश मंदिर, मठ मंदिर चौक धमतरी में 102 वर्षों से गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट खिचड़ी प्रसादी वितरण किए जाने की पारंपरिक मान्यता  चली आ रही है।  मंदिर ट्रस्ट  भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा भाई बलभद्र सहित 32 कोटी देवी देवताओं की पूजा अर्चना  करते हुए महाप्रसादी का भोग लगाया जाता है।

बुधवार को 11 बजे से खिचड़ी प्रसादी ग्रहण करने हेतु सैकड़ो की संख्या में  लोगों का तांता लगा रहा। गौरतलब है कि 1100 किलो खिचड़ी प्रसादी में अन्नकूट (चावल), मूंग की दाल, सहित विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों के साथ ही पंचमेवा का मिश्रण करते हुए भगवान के स्वादिष्ट प्रसादी को तैयार किया गया था। इसकी तैयारी  एक सप्ताह पूर्व से ट्रस्ट के सदस्य ?और सेवादारी जुटे हुए थे।के रूप में योगदान दिया जाता है। इस वर्ष पूर्व की तरह टिफिन व्यवस्था को विस्तार देते हुए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इस हेतु विभिन्न समिति बनाई गई थी।

 ट्रस्ट अध्यक्ष किरण कुमार गांधी, सचिव  प्रकाश गांधी,कोषाध्यक्ष  लखमशी भानुशाली, उपाध्यक्ष  सत्यनारायण राठी, सहसचिव मोहन अग्रवाल, ट्रस्टी श्यामसुंदर अग्रवाल, डॉ. हीरा महावर, श्याम अग्रवाल, लक्ष्मीचंद बाहेती, अजय अग्रवाल, गोपाल प्रसाद शर्मा, मदन मोहन खण्डेलवाल विपिन पटेल, हरषद मेहता, बिहारी लाल अग्रवाल दयाराम अग्रवाल रमेश लाट, बालकृष्ण शर्मा, भरत सोनी, अनिल मित्तल, विशेष आमंत्रित सदस्य  विनोद अग्रवाल, रवि अग्रवाल का अहम योगदान रहा। वहीं  प्रसादी वितरण में संजय अग्रवाल, दिलीप सोनी,  प्रमोद अग्रवाल, प्रीतेश गांधी प्रदेश सह कार्यालय मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़, विवेक पटेल,  पंकज महावर,  राहुल महावर, निर्भय महावर, अजीत (राजा) खंडेलवाल,  प्रभाष अग्रवाल,  राजेश शर्मा,  दिलीप गांधी,  जयेश मेहता, अनुराग महावर,  मयुर राठौर, राजेंद्र शर्मा पूर्व सभापति नगर निगम, श्री सिद्धार्थ लाट,  शुभम बाहेती,  जतीन सोनी,  प्रियंक प्रकाश गांधी,  महेन्द्र पंडित,  हर्ष अग्रवाल,  गौरव मित्तल,  गौरव शर्मा, डॉ. विकास अग्रवाल, विवेक गोयल,  जितेन्द्र शर्मा,  भरत भानुशाली, प्रियेश अग्रवाल, कल्पेश मेहता,प्रियंक विनोद गांधी,  राकेश अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, संदेश राठी, मंथन भानूशाली,  हर्षित गांधी, विजीत लाठ,  प्रणय महावर,  राजा रोहरा, रवि पंजवानी, नरेन्द्र खंडेलवाल, धर्मेन्द्र गांधी,गोवर्धन सोनी,कुलेश सोनी पार्षद, पिंटू यादव पार्षद, निशित पटेल,अंकित अग्रवाल, तरुण अंबानी, अंशुल महावर, प्रजय महावर, रवि शर्मा, सूरज शर्मा,अनंत शाह, सुबोध ठाकुर,गोलू ठाकुर, अभिषेक अग्रवाल,आदित्य अग्रवाल, अतिन गुप्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट