धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 18 अक्टूबर। नगर पंचायत भखारा में अध्यक्ष, सीएमओ एवं पार्षदों ने सभी कर्मचारियों एवं स्वच्छता दीदियों के साथ मिलकर दीपावली की खुशियां साझा की। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन एवं सीएमओ संतोष विश्वकर्मा ने स्वच्छता समूह की महिलाओं को साड़ी और अन्य लोगों को गिफ्ट भेंट किया। अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली का पर्व हमें एकजुटता प्रकाश और सकारात्मकता का संदेश देता है। उन्होंने कर्मचारियों के समर्पित कार्य की सराहना करते हुए स्वच्छता दीदियों को भी विशेष धन्यवाद दिया।
सीएमओ ने भी नगर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण में कर्मचारियों की भूमिका की प्रशंसा की और सभी को सुरक्षित एवं खुशहाल दीपावली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान पार्षदगणों ने भी कर्मचारियों से आत्मीय संवाद किया।


