धमतरी

आम आदमी पार्टी की बैठक
24-Sep-2025 7:24 PM
आम आदमी पार्टी की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 24 सितंबर। दिल्ली में केजरीवाल द्वारा स्थापित सुशासन को छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ धमतरी जिले में भी लाने का संकल्प के साथ आम आदमी पार्टी कुरुद ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें पार्टी नेताओं ने भाजपा-कांग्रेस को एक समान भ्रष्टाचार वाली पार्टी बताते हुए यहाँ आप की जड़ें मज़बूत करने का आह्वान किया।

 स्थानीय कार्यालय में हुई आम आदमी पार्टी की कुरुद विधानसभा की बैठक में धमतरी जिले के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। पार्टी अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि धमतरी जिले के सभी विधानसभाओ मे कार्यकर्ताओं की बैठक सफल रही है।

कुरुद विधानसभा प्रभारी संजीव ढाबरे ने बताया कि बैठक में  कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि घर-घर जाकर  केजरीवाल सुशासन  के बारे में जानकारी देंगे, अच्छी और मुफ्त शिक्षा, चिकत्सा और मूलभूत सुविधाएं सिर्फ और सिर्फ अरविन्द केजरीवाल सुशासन के तहत आम आदमी पार्टी ही दे सकती हैं।

प्रदेश पदाधिकारी तेजेंद्र तोड़ेकर ने कहा की बीजेपी और कांग्रेस भ्रष्टाचार मे लिप्त हैं अपने भ्रष्टाचार और विफलता कों छिपने और जनता कों गुमराह करने के लिए दोनों नूरा कुश्ती मे लगी हैं, प्रदेश का युवा, किसान, महिला, बच्चे, बुजुर्ग, आदिवासी, दलित, ओबीसी, सामान्य सभी परेशान हैं।

जिलाध्यक्ष विनोद सचदेव ने कहा जनता बीजेपी से परेशान होकर कांग्रेस कों चुनती है, लेकिन उनकी समस्याएं विकराल रूप अख्तियार कर चुकी हैं। हमारे कार्यकर्ता घर जाकर जनता कों समझायेंगे की छत्तीसगढ़ की समस्या का एक मात्र हल केजरीवाल सुशासन हैं।

 बैठक में ललित नगरची, पुरोहित बंजारे, थानेश निर्मलकर, भीम साहू, जनक धुरुवंशी, भूषदेव, चंद्रशेखर लहरे, चेतन सिन्हा आदि शामिल थे।


अन्य पोस्ट