धमतरी

छत्तीसगढ़ विभिन्न क्षेत्रों में विकास की दिशा में निरंतर गतिमान- जनपद अध्यक्ष
10-Sep-2025 4:21 PM
छत्तीसगढ़ विभिन्न क्षेत्रों में विकास की दिशा में निरंतर गतिमान- जनपद अध्यक्ष

 शासकीय कॉलेज मगरलोड में राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 10 सितंबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती  अवसर पर यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए राज्य के पच्चीस बरस की सफलता का उल्लेख किया। यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में आयोजित रजत जयंती महोत्सव को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने बताया कि 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई और तब से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ विभिन्न क्षेत्रों में विकास की दिशा में निरंतर गतिमान है छत्तीसगढ़ की विशेष कला संस्कृति है एवं जनजातीय सभ्यता के कारण अपनी अलग पहचान बनाया हुआ है।  15 साल रमन राज और अब विष्णुदेव के सुशासन और क्षेत्रीय विधायक अजय चन्द्राकर के प्रयासों से उच्च शिक्षा के शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।  जनपद सभापति राजेश साहू ने छत्तीसगढ़ कला संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवा वर्ग से आह्वान किया कि वें राज्य के विकास में योगदान दें।  जन भागीदारी समिति के सरिता कश्यप, खूबचंद साहू, रंजीत कश्यप ने छत्तीसगढ़ की स्थापना से लेकर अब तक सभी क्षेत्रों में हुई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए युवा वर्ग को पढ़ लिखकर नशा से दूर रहकर अपने देश समाज और राज्य के विकास में सहयोगी बनने की बात कही। कवि वीरेंद्र सरल ने कविता के माध्यम से वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देते हुए छात्र-छात्राओं को लक्ष्य पर केंद्रित रहने और अपने प्रांत की कला संस्कृति के विकास में योगदान देने को संदेश दिया।  कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ.यशोदा साहू ने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष की उपलब्धियों को सारगर्भित रूप में प्रस्तुत किया ।आभार प्रदर्शन डॉ.रामा चंद्राकार एवं सुशीला साहू ने किया। इस अवसर पर कौशलेश ध्रुव, निरूपा साहू, दिव्या देवांगन, दीपक कश्यप, सुषमा, विनोद साहू, नीरज साहू, टामन साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट