धमतरी

नगर पालिका बनते ही कुरुद के लिए खुला सरकारी खजाना, करोड़ों के काम मंजूर
30-Aug-2025 3:45 PM
नगर पालिका बनते ही कुरुद के लिए खुला सरकारी खजाना, करोड़ों के काम मंजूर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 30 अगस्त।  नगर पालिका बनते ही कुरुद के लिए सरकारी खजाना खुला। नगर एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े प्रस्तावों को सरकार से मंजूरी मिल रही है। जिसके चलते कुरुद विधानसभा में विकास का पहिया पहले की तरह गतिमान है।

 शुक्रवार को नगर पालिका कुरूद द्वारा वाटर फिल्टर प्लांट परिसर में वृहद पौधारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर की अगुवाई में पार्षदों, गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने मिलकर विभिन्न प्रजाति के 300 फल और फूलदार पौधे लगाये। ग्रीन एवं क्लीन कुरुद के सपनों का साकार करने अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने नगर वासियों एवं संघ-संगठनों को इस पुण्य आयोजन से जुडऩे की अपील की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि नगरपालिका बनने के बाद कुरूद को लगातार बड़ी बड़ी विकास योजनाओं की सौगात मिल रही है। विधायक अजय चन्द्राकर की अनुशंसा से राज्य शासन की ओर से अटल बिहारी बाजपेयी खेल मैदान में संपूर्ण खेल सुविधा के लिए 4 करोड़ 16 लाख रुपये और बिजली पोल सहित विधुत व्यवस्था के लिए 1 करोड़ 26 लाख रु. की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जलसन तालाब के लिए रोड, नाली और गहरीकरण के लिए 62 लाख रुपये, मरही डबरी के रोड, नाली और गहरीकरण के लिये 54 लाख,  राशि कुल 1 करोड़ 16 लाख की स्वीकृति मिली है। जिन तालाबों को पिछले कार्यकाल में अनदेखी किया गया था उसे संवारने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर ने राशि दी है। इसके लिए हम नगर के जनता की ओर से उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, सभापति मिथिलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, पार्षद रवि मानिकपुरी, अर्जुन ध्रुव, पूर्व पार्षद सरिता ओझा, भाजपा नगर संयोजक भोजराज चन्द्राकर, युवा मोर्चा के बादल चन्द्राकर, गौरी कटारिया सीएमओ महेन्द्र गुप्ता, इंजीनियर बीआर सिन्हा, नगरवासी सहित पालिका कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट