धमतरी

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत
24-Aug-2025 5:41 PM
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

कुरुद, 24 अगस्त। भाजपा कार्यालय कुरूद में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर का प्रथम आगमन होने पर भाजपा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। रविवार को नगर आगमन पर कुरुद एवं मगरलोड ब्लॉक के भाजपा नेताओं ने भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर का फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात श्री ठाकुर ने क्षेत्र में खेती किसानी की स्थिति, खाद की उपलब्धता, नहर पानी की उपयोगिता आदि की जानकारी ली।  इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गौकरण साहू, मगरलोड जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता निरंजन सिन्हा,रघुनंदन साहू, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, हरिशंकर सोनवानी, मोहन अग्रवाल, डागेश्वर सोनकर, राजेश साहू, थानेश्वर तारक, सुनील चन्द्राकर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में किसान मोर्चा धमतरी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट