धमतरी

सिवनीकला, भैंसमुंडी में निकाली तिरंगा यात्रा
12-Aug-2025 3:26 PM
सिवनीकला, भैंसमुंडी में निकाली तिरंगा यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 12 अगस्त।  भाजपा मंडल सिर्री अंतर्गत विभिन्न गाँव में   हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। साथ ही क्षेत्रीय नेताओं द्वारा एक पेड़ माँ के नाम से विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए।

कुरुद विधानसभा के आयुर्वेद ग्राम सिवनीकला में बैंड बाजे के साथ विद्यार्थी, शिक्षक व जनप्रतिनिधि के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया। मंडल प्रभारी भानु चंद्राकर ने कहा कि हमें अपने राष्ट्र ध्वज पर गर्व होना चाहिए। तिरंगा यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी देश प्रेम की भावना को घर घर तक पहुंचाना चाहते हैं, देश की आजादी के लिए बहुतों ने कुर्बानी दी है उनकी कुर्बानी व्यर्थ न जाए इसलिए हमें मिलकर एक मजबूत देश का निर्माण करना होगा।  इस मौके पर उन्हो्ने सभी को स्वच्छता का शपथ दिलाते हुए गांव गली मोहल्ला को स्वच्छ रखने की बात कही। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी टकेश्वर चंद्राकर, महामंत्री थानेश्वर तारक, सरपंच लता ध्रुव, दीपदान, चंद्रप्रकाश, टेकराम साहू, कृष्णा तारक ,सुरेश हिरवानी ,किशन पटेल, दिलेश्वर साहू, निर्मल पाल, दिलीप साहू, डिलेंड यादव, भागी निर्मलकर, अंकुश चंद्राकर, लोमस साहू, वेदप्रकाश साहू,  टीआर पटेल  दीपक गुहा, डीआर बंजारे, पी ठाकुर, के गायकवाड़ सुनीता मार्कण्डेय, मथुरा नरेटी, हेमा देशलहरें, सतपाल, लालजी, उर्मिला, मिलापा, आदिल, सोहद्रा चंद्राकर आदि मौजूद थे। इसी तरह ग्राम भैंसमुंडी में एक पेड़ मां के नाम का वृक्षारोपण व तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल जिपं उपाध्यक्ष गौकरण साहू,मंडल अध्यक्ष लोकेश साहू, महामंत्री थानेश्वर तारक ने कहा कि तिरंगा यात्रा हमें देश प्रेम की याद दिलाती है। आज देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में होने से हमें आंतरिक और बाहरी ताकतों से डरने की जरूरत नही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुश्मन देश को करारा जवाब दिया है। भारतीय सैन्य शक्ति के आगे पाकिस्तान को नतमस्तक होना पड़ा।

अंत में वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी ने मिश्रित वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर शकुंतला रूपचंद देवांगन, दिलीप चक्रधारी,ओम प्रकाश यादव, देवेंद्र साहू, नरेंद्र ध्रुवंशी, रोशन साहू, दुर्गा साहू, राजेंद्र साहू, योगेश साहू, जानकी यादव, लक्ष्मीकांत, दुर्योधन निषाद आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट