धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 11 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत नगर पंचायत कुरुद, भखारा एवं जनपद क्षेत्र के 33 लोगों को प्रभु श्रीराम चन्द्र जी के दर्शन करने अयोध्या धाम के लिए भेजा किया गया। भाजपा नेताओं ने तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए बस को हरी झंडी दिखा रवाना किया।
सोमवार सुबह जनपद पंचायत कुरुद के सामने लगी बस में नगर पंचायत कुरुद के चयनित 5 एवं भखारा के 4 लोगों सहित जनपद क्षेत्र के 24 तीर्थ यात्रियों को चाय पानी पीला कर रायपुर के लिए रवाना किया गया। विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत हर साल प्रदेश के हजारों लोगों को धार्मिक पर्यटन की निशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। जिसके तहत इस बार कुरुद क्षेत्र के 33 लोगों को अयोध्याधाम की यात्रा करने का सौभाग्य मिला है। जनपद पंचायत के करारोपण अधिकारी राकेश ध्रुव ने बताया कि कुछ महीने के अंतराल में तीर्थ योजना के तहत यात्रा का इंतजाम किया जाता है। अब तक करीब 6 बार में क्षेत्र के सैकड़ों लोग तीर्थ यात्रा का लाभ उठा चुके हैं।
क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर आगे भी श्रद्धालुओं के लिए यात्रा का इंतजाम किया जाएगा।
बहारहाल तीर्थ यात्रियों को सुखमय सफर की शुभकामनाएं देते हुए कुरुद से रायपुर के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, महामंत्री प्रभात बैस, जनपद सदस्य टेकराम साहु, टकेश्वर दाऊ, पार्षद रविप्रकाश मानिकपुरी, प्रकाश धीवर, धर्मेन्द्र यादव, झालेन्द्र कंवर आदि उपस्थित थे।


