धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 8 अगस्त। कुरुद विधानसभा के चारों भाजपा मंडल में महिला मोर्चा की बहनों ने पुलिस जवानों को राखी बांधकर उनके दिर्घायु स्वस्थ्य जीवन की कामना की। भखारा, कुरुद, सिर्री, मेघा मंडल की महिलाओं ने घर परिवार से दूर रहकर कर्तव्य पथ पर डटे रहने वाले शासकीय कर्मियों की कलाइयों में भाई बहन के प्रेम का प्रतीक धागा सजाकर उन्हें अपनेपन का अहसास कराया।
गुरुवार को पुलिस थाना कुरूद में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने कुरूद नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर के नेतृत्व में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा डयूटी कर रहे पुलिस जवानों को राखी बांधकर बांधकर उनसे नशा और अपराध के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का वचन लिया। तत्पश्चात सिविल अस्पताल कुरूद मे डाक्टरों और स्वास्थ्य सेवकों को महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं महिला जनप्रतिनिधियों ने राखी बांधकर स्वास्थ्य सेवा देने वालो को बधाई दी। इस मौके पर कवीता चन्द्राकर, राजकुमारी ध्रुव, भूमिका सिन्हा, धनेश्वरी, वर्षा निर्मलकर, सुरेखा चन्द्राकर, विद्या शर्मा, कमिथला साहू, भारती, ममता, अनुराधा, कुमारी साहू, चित्ररेखा टंडन, संगीता सेन, पालेश्वरी देवांगन, निशा वैष्णव, संगीता यादव, टिकेश्वरी धीवर आदि महिलाएँ मौजूद थी।
इसी तरह सिर्री भाजपा मंडल महिला मोर्चा की बहनों ने बिरेझर पुलिस चौकी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी मणिशंकर चंद्रा, एसडीओपी रागिनी मिश्रा, थाना प्रभारी अजय सिंह सहित सभी पुलिस जवानों को राखी बांधी। नपं अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर,जिला पंचायत सदस्य कुलेश्वरी गायकवाड़, पूजा सिन्हा ने कहा कि शरहद में तैनात सेना के जवान हो या पुलिस के जवान होली, दिवाली या राखी का त्यौहार मनाने अपने घर नही जा पाते है, ऐसे जवानों को राखी बांधकर हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहीं हैं। इस अवसर पर जनपद सदस्य ललिता भतपहरी, गंगा साहू, वंदना ध्रुव, पूजा साहू, ईश्वरी तारक, जयश्री डहरिया, जमुना साहू, सुमित साहू, ढालेंश्वरी पाल, उषा ध्रुव, नेहा गुपेंद्र, प्रमिला साहू, धनेश्वरी, हेमलता, जानकी साहू आदि उपस्थित थीं।


