धमतरी

भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षासूत्र
04-Aug-2025 8:17 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षासूत्र

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

कुरुद, 4 अगस्त। भाजपा महिला मोर्चा भखारा मण्डल द्वारा भखारा थाना में पदस्थ पुलिस जवानों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा और कुशलता के लिए कामना की। तब पुलिसकर्मीयों ने भी बहनों को सुरक्षा का वचन दिया।

रक्षा बंधन पर्व से पहले ही भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के प्रतिक के तौर पर पुलिस थाना में भी इस त्योहार को उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, जनपद सभापति सिन्धु बैस, पूर्णिमा साहू, सवीता गंजीर, खिलेश्वरी निषाद आदि बहनों ने पुलिस थानों में जाकर पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर उनकी कलाईयों में राखी सजाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं टीआई और पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को सुरक्षा का वचन दिया और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिसकर्मी और महिला मण्डल भखारा की कार्यकर्ता उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट