धमतरी

गुदागुदा स्कूल में पौधरोपण
24-Jul-2025 8:30 PM
गुदागुदा स्कूल में पौधरोपण

कुरूद, 24 जुलाई। शासकीय उमावि परिसर गुदगुदा में अनेक छायादार, फलदार और फूलदार पौधों का रोपण किया गया। जिसमें जिपं उपाध्यक्ष गौकरण साहू, साहू समाज के पदाधिकारी तोरण साहू, तीरथराम, यमुना साहू,  एवन कुमार, भीमराम, टुमेन्द्र, चंद्रहास साहू, प्राचार्य टेकराम सोनकर ने सहभागिता दर्ज कराई।

जिपं उपाध्यक्ष गौकरण साहू ने वृक्षों की महत्ता और पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनके देखभाल के लिए सभी को प्रेरित किया। शाला परिवार ने पेड़-पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर व्याख्याता रमेश धु्रव, शेखर चंद्र ठाकुर, निलेश भारद्वाज, होमलाल देवांगन, दीनदयाल साहू, टेमन लाल, गैंदलाल, डेमिन साहू, चंद्रप्रभा बघेल, जतीश सिन्हा, चंदिका यादव, अनामिका साहू, दुर्गेश द्विवेदी, निर्मल सोनी, अशोक साहू, शोभाराम, घनश्याम, बालमुकुंद साहू सहित स्काउट-गाइड और इको क्लब के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट