धमतरी

महिला मोर्चा ने भेजी वीर जवानों के लिए राखी
23-Jul-2025 6:12 PM
महिला मोर्चा ने भेजी वीर  जवानों के लिए राखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 23 जुलाई। कुरूद से भाजपा महिला मोर्चा द्वारा देश के वीर जवानों की कलाईयों में बहनों का प्यार सजाने के लिए राखी भेजी गई । इसके लिए कुरूद विधानसभा के चारों मंडल से राखियां एकत्रित की गई जिसे बक्सों में पैक कर प्रदेश कार्यालय भेजा गया।

कुरूद विधानसभा महिला मोर्चा प्रभारी एवं नपंअध्यक्ष ज्योति चंद्राकर नें बताया कि क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय एवं महिला मोर्चा की बहनों से एक राखी व अपने आंगन की एक चुटकी मिट्टी देश की सुरक्षा में लगे हमारे वीर जवानों को भेजने के लिए मंगाई गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा में जुटे वीर जवान अपने परिवारों से दूर रहकर हमारी सुरक्षा के लिए दिन रात सरहद में ड्यूटी कर रहे। जिसके बदौलत हम अपने घरों में हर्षोंउल्लास के साथ तीज त्योहारों का आनंद उठा रहे हैं।

रक्षा बंधन के दिन सीमा में तैनात भाईयों की कलाइयां सजाकर हम यह संदेश देना चाहते हैं कि पूरा देश उनके साथ है। इस भाव के साथ हमारे वीर जवानों के लिए राखी भेजी गई है। इस काम में मंडल अध्यक्ष लोकेश साहू, कृष्णकांत साहू, रवि सिन्हा, कल्याण सिंह राजपूत व महिलमोर्चा की रश्मि साहू, पूजा साहू, गीतेश्वरी साहू, नंदनी साहू, धनेश्वरी निर्मलकर ज्योति जैन, सिंधु बैस, पूर्णिमा साहू, विद्या यादव, हेमलता देवांगन, भारती पंचायान, भूमिका सिंह, कविता चंद्राकर, राजकुमारी ध्रुव,विद्या शर्मा, अनुराधा साहू, हेमा सेन, वर्षा निर्मलकर, सुरेखा चंद्राकर सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट