धमतरी

भाजपा की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसी उतरे सडक़ पर
19-Jul-2025 3:31 PM
भाजपा की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसी उतरे सडक़ पर

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

कुरूद, 19 जुलाई। विद्युत दरों में वृद्धि, खाद संकट, स्कूल बंद कर नई शराब दुकान खोलने जैसे मुद्दे को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने बिजली दफ्तर का घेराव किया। साथ ही रैली निकाल राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

  शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन व विद्युत विभाग का घेराव किया गया। नया बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन करते हुए पूर्व विधायक लेखराम साहू, प्रदेश सचिव तारिणी नीलम चन्द्राकर, युकां विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू, राजकुमारी दीवान, आशीष शर्मा, तपन चन्द्राकर, शारदा  साहू आदि नेताओं ने बताया कि कांग्रेस के राज में कर्जा माफ़, बिजली बिल हाफ़, पांच एचपी तक मुफ्त बिजली, खाद की उपलब्धता, उपज के अच्छे दाम मिलने से हर वर्ग खुशहाल था। लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई है देश व प्रदेश में मंहगाई की मार से जनता परेशान हैं। चौथी बार विद्युत दर में बढ़ोतरी कर राज्य सरकार ने जनता के प्रति असंवेदनशीलता दर्शाय है।भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था, शिक्षा में युक्तियुक्तकरण, किसानों के लिए खाद बीज की कमी, जंगल की कटाई, स्कूल में किताबों की कमी, मदिरालय में इजाफा हुआ है। भारत माला परियोजना में जमकर भ्रष्टाचार हुआ, जिसमें नामचीन भाजपाईयों का नाम उजागर हो रहा है।

 धरना के बाद कांग्रेसियों ने विद्युत ऑफिस का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की, वहीं पर मौजूद नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। तत्पश्चात युवा कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की कार्रवाई को विपक्ष की आवाज को दबाने व राजनीतिक दुर्भावना का प्रतीक बताते हुए पुतला दहन का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया।

कार्यक्रम में नरेन्द्र सोनवानी,डुमेश साहू, मनीष साहू, अर्जुन ध्रुव, प्रमोद साहू, जानसिंह यादव, मनोज अग्रवाल,रवि शर्मा, हेमंत नवरंगे, पप्पू राजपूत,लव चन्द्राकर, योगेश साहू, संतोष प्रजापति, तुलसी, गुरुदेव महिपाल, पप्पू शर्मा, योगीराज चन्द्राकार आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट