धमतरी

कुरुद-मगरलोड़ जनपद से 52 श्रद्धालु अयोध्याधाम रवाना
15-Jul-2025 4:23 PM
कुरुद-मगरलोड़ जनपद से 52 श्रद्धालु अयोध्याधाम रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 15 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन की श्रीराम लला दर्शन योजना के तहत कुरुद एवं मगरलोड जनपद क्षेत्र के 52 लोगों को दो बसों में श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए कुरुद जपं अध्यक्ष गितेश्वरी साहू मगरलोड अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू एवं उपाध्यक्ष खिलेस साहू ने 28 श्रद्धालुओं को तिलक वंदन एवं माला पहनाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। इसी तरह कुरुद जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने क्षेत्र के 24 श्रद्धालुओं को बस में सवार करा मंगलमय यात्रा की शुभकामनायें देकर बिदा किया। जनपद अध्यक्ष श्रीमती साहू एवं श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना जनआस्था को सम्मान देने वाली है।

श्रद्धालुजन नि:शुल्क अयोध्या जाकर श्रीराम लला के दर्शन कर सकेंगे। इस तरह के धार्मिक पर्यटन से समाज में सद्भाव और एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी यात्रियों के सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर जनपद सदस्य, पंच सरपंच, जनपद के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट