धमतरी

कुहकुहा में भाजपाइयों ने किया गुरुजनों का सम्मान
12-Jul-2025 4:50 PM
कुहकुहा में भाजपाइयों ने किया गुरुजनों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 12 जुलाई। गुरु पूर्णिमा पर्व पर भारतीय जनता पार्टी कुरूद मण्डल के कुहकुहा में गुरु पूजन सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें गुलाल वंदन एवं श्रीफल भेंट कर गुरुजनों को सम्मानित किया गया।

 ग्राम पंचायत कुहकुहा में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री तिलोकचंद जैन ने कहा कि सनातन धर्म में गुरु को भगवान से बड़ा बताया गया है। जिस परंपरा का आज हम सब निर्वहन कर रहे हैं। जिसके कारण से हमारा देश विश्वगुरु  के नाम से जाना जाता है।  मण्डल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु पूर्णिमा हिंदू धर्म का एक पवित्र और श्रद्धा से भरपूर पर्व है, जिसे गुरु के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है। गुरुपूर्णिमा महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। सोसायटी अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने बताया कि पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन वेदव्यास जी का जन्म हुआ था, जिन्होंने वेदों का संकलन और विभाजन कर मानवता को ज्ञान का मार्ग दिखाया।जिसके कारण वे आदि गुरु के रूप में पूजे जाते हैं। गुरु पूर्णिमा न केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि यह आध्यात्मिक साधना और आत्मचिंतन का भी अवसर होता है। इस दिन साधु-संत, योगी और साधक विशेष तप और ध्यान करते हैं, वहीं गृहस्थ लोग अपने माता-पिता, शिक्षक या जीवन में मार्गदर्शन देने वाले किसी भी व्यक्ति को गुरु मानकर उनका सम्मान करते हैं।  जनपद सभापति शकुन्तला देवांगन ने कहा कि गुरु पूर्णिमा जीवन में गुरु की भूमिका को समझने और महत्वपूर्ण दिन है, जो हर किसी को ज्ञान, अनुशासन और आत्मिक प्रगति की ओर प्रेरित करता है।  इस मौके पर गोविंद साहू, सालिकराम, रामचरण साहू, फिरंता यादव, ओसाराम साहू आदि शिक्षक एवं वरिष्ठजनों का श्रीफल एवं शाल भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर रूपचंद देवांगन,पोषण साहू, हरिनारायण साहू नरेंद्र, तरुण, सोम साहू, हरि विश्वकर्मा, ईश्वर, विनायक निषाद, अनुराधा साहू, सुरेखा चंद्राकर,भूमिका सिन्हा, वर्षा निर्मलकार, ढलेंद्र साहू, शैलेन्द्र, जनक साहू, सुशील, प्रखर साहू, ईश्वर निषाद, मीना साहू,  कंचन, ललिता साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट