धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 11 जुलाई। ग्राम पंचायत मेघा के आश्रित गांव सेन्हाभाठा में गुरु पूजन के अवसर पर गायत्री मानस परिवार एवं ग्रामवासियों की ओर गायत्री मंत्र का पूजा पाठ किया गया। जिसमें और विभिन्न विभाग के रिटायर्ड अधिकारी एवं शिक्षकों सम्मान किया गया।
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने मेघनाथ साहू, रामाधार साहू, गोपीराम साहू, भाऊराम ध्रुव, केशरू निषाद, केशव, महेंद्र निषाद, चोवाराम पटेल, जगदीश निर्मलकर का श्रीफल एवं गुलाल लगा कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने
गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वर:, गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नम: श्लोक का उच्चारण करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च रहा है। गुरु अपने ज्ञान से शिष्यों के उज्ज्वल भविष्य का सृजन करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुरुओं की विरासत को आगे बढ़ाना ही उनके लिए गुरु दक्षिणा है। श्री साहू ने निस्वार्थ भाव से राष्ट्र को उन्नति के पथ पर अग्रसर रखने वाले सभी गुरुजनों को नमन किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष होरीलाल साहू, योगेश्वर साहू, जनपद सभापति राजेश साहू, उपसरपंच छत्रपाल साहू, कमल सिन्हा, मेघा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश साहू, जिला आई टी सेल धर्मेंद्र साहू, बूथ अध्यक्ष संतोष साहू, गायत्री मानस परिवार के गुरूदेव, मातृ शक्ति महिलाए गण एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।