धमतरी

धर्म आस्था के साथ मन में पर्यावरण संरक्षण की भावना हो-अजय
01-Jul-2025 3:13 PM
धर्म आस्था के साथ मन में पर्यावरण संरक्षण की भावना हो-अजय

कुंडेल में अराध्य देव की मूर्ति स्थापना में शामिल हुए विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 1 जुलाई। ग्रामीण समिति के आमंत्रण पर अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम कुंडेल पहुंचे विधायक अजय चन्द्राकर ने गांव के अराध्य देव सहदेव राजा की मूर्ति स्थापना समारोह में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने आस्था के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।

 

महानदी के उस पार कुरुद विधानसभा के ग्राम पंचायत कुंडेल आगमन पर जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, मंडल प्रभारी श्याम साहु, जिपं सभापति मीना साहू, मंडल अध्यक्ष कल्याण राजपुत,सरपंच यशोदा साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष होरीलाल साहू, जनपद सदस्य सरिता कश्यप, राजेश साहू, सुरेश नथानी, लेखन साहू, सोसायटी अध्यक्ष रामआसरू साहू सहित ग्रामीण समिति द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। गांव के अराध्य देव सहदेव राजा की मूर्ति स्थापना के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री चंद्राकार ने ग्रामीणों से कहा कि गांव के भौतिक विकास के साथ साथ सनातन धर्म, संस्कृति, परंपरा, देवी देवता की सेवा, संरक्षण, पूजा पाठ, पर्व त्यौहार के साथ हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जागरूक होना पडेगा। इसके लिए मंदिर देवालयों के आसपास पौधे रोप उन्हें पेड़ बनाना होगा। क्योंकि भगवान का वास भी स्वच्छ वातावरण में ही होता है। उन्होंने बताया कि एक आदर्श गांव की परिकल्पना तभी साकार होगी जब वहां श्रद्धा, आस्था, विश्वास के साथ  एकजुटता, भाईचारा से सुख, शांति, समृद्धि, उन्नति की भावना हर किसी में हो। विधायक ने कुंडेल में रंगमंच भवन बनवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि भाजपा की विष्णु देव सरकार में गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला हर वर्ग का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस बीच कुछ लोगों ने अधिक बिजली बिल की शिकायत की तो विधायक ने तत्काल संबंधित विद्युत अधिकारी से बात कर ग्रामीणों की समस्या सुलझाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर भूपेंद्र चंद्राकार, डगेश्वर सोनकर, संतोष सोनी, हेमंत साहू, संतोष, खिलेश, मेषराम साहू, विजय निषाद, राजेंद्र साहू, दिनेश कश्यप, दानेश्वर सिन्हा, सत्तू सोनी, बाबूलाल साहू, बसंत, कृष्ण यादव, नंद वर्मा, बसंत, गिरधारी साहू, गोपी पाल, महेश साहू, हेमलाल, चंद्रहास, यशवंत साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


अन्य पोस्ट