धमतरी

कुरुद ब्लॉक शिक्षक संघ की कमान अब सिन्हा के हाथों में
26-Jun-2025 3:46 PM
कुरुद ब्लॉक शिक्षक संघ की कमान अब सिन्हा के हाथों में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 26 जून। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई कुरुद का पुनर्गठन निर्वाचन संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष नवीन चंद्राकर, संरक्षक वेदनाथ चंद्राकर, देवेंद्र दादर ने निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई। जिसमें सर्वसम्मति से बीआरसीसी कुलेश्वर सिन्हा को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।

बीआरसीसी सभागार कुरुद में हुई बैठक में निर्वाचन अधिकारी श्री दादर ने सदस्यों को संघ के निर्वाचन संबंधी संवैधानिक नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि निर्वाचन के लिए मतदाता सूची के प्रकाशन से लेकर दावा-आपत्ति निराकरण तक की प्रक्रिया पूरी की गई, लेकिन मतदान की नौबत ही नहीं आई। सभी पदाधिकारियों का चयन आमराय से किया गया है।

 पूर्व पदाधिकारी वेदनाथ चंद्राकर ने शिक्षक संघ के इतिहास और उद्देश्य बताते हुए कहा कि 1970 को शिक्षक संघ का गठन हुआ तब से अब तक लोकताँत्रिक तरीके से संघ का चुनाव होता आ रहा है।

तत्पश्चात् ब्लॉक संगठन के नये पदाधिकारियों का चयन आमराय से किया गया। जिसमें कुलेश्वर सिन्हा को अध्यक्ष, खुमान साहू, हरेंद्र साहू को सचिव, नीरज शुक्ला को कोषाध्यक्ष, रामदयाल साहू उपाध्यक्ष, हेमंत साहू, माधुरी डड़सेना को सहसचिव चुना गया।विनीता साहू, मिथलेश साहू, जयंत साहू, अशोक निर्मलकर, रामकृष्ण सिन्हा, लेकेश्वरी साहू, नंदकुमार हिरवानी, ओम प्रकाश साहू को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सिन्हा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रकाशचंद्र सेन, जुगल किशोर साहू, योगेंद्र चंद्राकर, सरोज साहू, वीरेंद्र साहू, भागवत मांढरे, भागवत साहू, रमेश कँवर, कुमार सेन, हरिराम वर्मा आदि शिक्षक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट