धमतरी

पीएम श्री शासकीय श्रृंगी ऋषि विद्यालय में मना प्रवेशोत्सव
20-Jun-2025 7:45 PM
पीएम श्री शासकीय श्रृंगी ऋषि विद्यालय में मना प्रवेशोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 20 जून। पीएम श्री शासकीय श्रृंगी ऋषि उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंबिका मरकाम  विधायक सिहावा , कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रकाश बेस जिला अध्यक्ष भाजपा जिला धमतरी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष कमल डागा,  बलजीत छाबड़ा, विकास बोहरा, भानेन्द्र ठाकुर, मोहन नाहटा , प्रमोद कुंजाम , चेलेश्वरी साहू, अलका साहू , मिक्की गुप्ता ,  अंबिका ध्रुव,  देवकरण ध्रुव,  शंकर देव, अश्वनी निषाद,  हरीश साहू , शाला विकास समिति के सदस्य  खेमेन्द्र साहू , महेन्द्र कौशल, भाजपा मंडल के महामंत्री  रूपेंद्र साहू , उपस्थित थे।

सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा नव प्रवेशित बच्चों का गुलाल और मुंह मीठा करके स्वागत किया गया।  बच्चों को गणवेश और पुस्तक वितरण भी किया गया।  शाला प्रवेश उत्सव के दौरान मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया। स्वागत उद्बोधन शाला विकास समिति के अध्यक्ष कमल डागा के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय में न्योता भोजन का भी कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य  एस के प्रजापति और विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुमन गुप्ता और आभार प्रदर्शन  गिरधारी लाल साहू के द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट