धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 19 जून। धमतरी जिला में खनिज माफिया द्वारा पैदा किए गए आतंक की पड़ताल करने राजधानी से धमतरी के लिए निकले प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज का कुरुद में कांग्रेसियों ने रोककर गर्मजोशी से स्वागत किया। पीसीसी चीफ ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं राजनीतिक हालात की जानकारी लेकर बदलाव के लिए संघर्ष की तैयारी करने की नशीहत दी।
बुधवार को दूसरे पहर कुरुद पहुंचे पार्टी प्रमुख श्री बैज का कांग्रेसजनों ने फूलमाला से स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओ से क्षेत्रीय राजनीति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। तब उन्हें कांग्रेसियों ने कुरूद क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत खनन, अवैध शराब बिक्री, सट्टा,लचर कानून व्यवस्था से उत्पन्न घटनाओं, भारतमाला परियोजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की जानकारी दी। अपने लोगों की बात ध्यान से सुनने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सुशासन का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
स्कूलों को बंद कर नई शराब दुकानें खोली जा रही है। किसानों को खाद के लिए सोसाइटियों में और आम लोगों को छोटेमोटे काम के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसमें बदलाव लाने के लिए हमें संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। इसके लिए जनता को अपने साथ जोडऩा होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक लेखराम साहू, प्रदेश कांग्रेस सचिव तारिणी चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकार, राजकुमारी दीवान, आशीष शर्मा, देवव्रत साहू, डुमेश साहू, रमेश्रर साहू, प्रमोद साहू, मनीष साहू,महिम शुक्ला, रवि शर्मा, तारेन्द साहू, उमाशंकर साहू चन्द्रप्रकाश देवांगन, संतोष प्रजापति, तुलसी साहू, पंकज जोशी, उमेश कंडरा, पप्पू शर्मा आदि उपस्थित थे।


