धमतरी

करगा में भाजपा नेताओं ने कहा मोदी के 11 साल बेमिसाल
16-Jun-2025 3:13 PM
करगा में भाजपा नेताओं ने कहा मोदी के 11 साल बेमिसाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 16 जून। ग्राम पंचायत करगा में भाजपा सिर्री मंडल के बैनर तले संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल, विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के संबंध में अपनी बात कही।

कुरुद विधानसभा अंतर्गत ग्राम करगा में आयोजित मंडल स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल जी, महात्मा गांधी, भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना के साथ किया गया। सबसे पहले अहमदाबाद विमान हादसा के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू ने कहा कि मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास सबका विश्वास के मंत्र देकर देश के हर नागरिक को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है।

केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण आदि योजनाएं गांव-गांव और हर घर पहुंच रही है। साथ ही विधायक अजय चंद्राकर के नेतृत्व में कुरूद विधानसभा तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ बिजली पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से हर गांव लैस हो गया है। सिर्री मंडल प्रभारी भानु चंद्राकर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।आंतरिक सुरक्षा के अलावा दुश्मन देश को भी भारत घर में घुस के सबक सिखा रहा है।

प्रदेश में विष्णुदेव सरकार और क्षेत्र में हमारे विधायक विकास की गंगा बहा रहे हैं। जिसके चलते सिलौटी, भखारा, सिर्री में कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय,नवोदय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, कृषि महाविद्यालय,100 बिस्तर अस्पताल ,एम्स युनिट की स्वीकृति, पुल पुलिया व सडक़ों का जाल बिछ गया है। मंडल अध्यक्ष लोकेश साहू ने अपने मन की बात कहते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के नेहरू निषाद ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री मोदी बने हैं तब से आंतरिक मामले में आत्मनिर्भर सुरक्षित सशक्त और विकसित भारत की ओर हम आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही हमने स्वदेशी हेलीकॉप्टर प्रचंड मिसाइल सिस्टम आकाश और ब्रहोश का इस्तेमाल कर अपने दुश्मनों को तबाह कर दिखाया है।

आभार प्रदर्शन सरपंच संघ अध्यक्ष हरिशंकर साहू एवं संचालन महामंत्री सिर्री मंडल थानेश्वर तारक ने किया।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति कुलेश्वरी गायकवाड़, सरपंच सावित्री साहू, पुष्पेंद्र साहू, गौरव भोंसले, जागेश्वर ध्रुव, नारायणगिरी गोस्वामी, प्रदीप बैस,नोमेश साहू, देवेंद्र, हेमंत, भूपेंद्र, जीवन साहू, ललिता भतपहरी, रामखिलावन साहू, नरेंद्र ध्रुवंशी, टकेश्वर चंद्राकर, रूपचंद देवांगन, टेकराम साहू, पूजा साहू, ईश्वरी तारक, दुलारू साहू, योगेश साहू, देवचरण चंद्राकर, योगेंद्र साहू, पुरन धृतलहरें, संदीप डहरिया, गुलशन साहू, विजय रात्रे, जयमित्र, शिवराम श्रीहोल,शेखर साहू आदि उपस्थिति थे।


अन्य पोस्ट