धमतरी

खेत में बिच्छू के डंक से महिला की मौत, ढाबे के पास मिली ओडिशा के युवक की लाश
03-Jun-2025 2:36 PM
खेत में बिच्छू के डंक से महिला की मौत, ढाबे के पास मिली ओडिशा के युवक की लाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 3 जून। जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। कुरूद थाना क्षेत्र के बनागर में एक महिला किसान की बिच्छू के डंक से मौत हो गई। अर्जुनी थाना क्षेत्र में एक ढाबे के पास ओडिशा के युवक की लाश मिली।

पहली घटना में रेखा साहू 1 जून को अपने खेत में साफ-सफाई कर रही थी। इस दौरान एक बिच्छू ने उन्हें डंक मार दिया। बेचैनी महसूस होने पर वह घर लौट आई। परिजनों को जानकारी मिलते ही उन्हें कुरूद सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें धमतरी के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। 2 जून को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सडक़ किनारे मिली युवक की लाश दूसरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। 2 जून को एक ढाबे के पास सडक़ किनारे एक युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान रायगड़ा, ओडिशा के निवासी के रूप में हुई। घटनास्थल के पास एक कार भी खड़ी मिली।  परिजनों के आने के बाद शव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  जानकारी के मुताबिक युवक 2 जून को सवारी छोडऩे रायपुर गया था और लौटते समय रात को एक ढाबे के पास रुक गया। उसने बेचैनी की शिकायत की, टहलता रहा और उल्टियां भी हुईं। फिर शौच जाने के बाद किसी से चटाई मांगकर सडक़ किनारे लेट गया। सुबह वह उठ नहीं पाया। 

जब आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। अर्जुनी पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जांच के कुछ देर बाद मृतक की पहचान निर्मल बिस्वास (55 वर्ष), निवासी रायगड़ा, ओडिशा के रूप में हुई। उसकी कार क्रमांक सीजी 27 पी 6195 पास ही खड़ी मिली। परिजनों को सूचना दी गई, जिनके आने के बाद शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।


अन्य पोस्ट