धमतरी

धमतरी, 31 मई। गुम इंसानों को ढूंढने के लिए 1 से 30 जून तक विशेष अभियान ‘ऑपरेशन तलाश’ चलाया जाएगा। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर यह अभियान राज्यभर में चलेगा। अभियान से पहले जिला स्तर पर समन्वय बैठक कर कार्ययोजना तैयार की गई। एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बैठक ली। इसमें महिला व बाल विकास, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संगठनों से भी समन्वय किया गया। बैठक का उद्देश्य अधिक से अधिक गुम इंसानों को ढूंढक़र उन्हें सकुशल परिजनों को सौंपना है। कुछ महिलाएं जो अन्य राज्यों के नारी निकेतन, सखी वन स्टॉप सेंटर या आश्रय स्थलों में हैं, उन्हें दोबारा परिवार से मिलाने के प्रयास भी किए जाएंगे।
बैठक में समाज कल्याण विभाग की उप संचालक डॉ. मनीषा पांडेय, पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग की उप संचालक नकुल प्रसाद वर्मा, श्रम अधिकारी निम्मी पटेल, महिला व बाल विकास डीपीओ जगरानी एक्का, बाल संरक्षण अधिकारी यशवंत बैस शामिल रहे।