धमतरी

अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों की झलक पीएम मोदी में-अजय
28-May-2025 4:13 PM
अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों की झलक पीएम मोदी में-अजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 28 मई। ग्राम मड़ेली में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती अवसर पर आयोजित संगोष्ठी के मुख्य वक्ता विधायक अजय चंद्राकर ने उन्हें महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए पुण्यश्लोक लोकमाता की उपाधि से  नवाजा।

 कुरुद विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ेली में सिर्री भाजपा मंडल द्वारा आयोजित गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री चन्द्राकर ने अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने शासन की कमान अपने हाथ में लेकर एक कुशल प्रशासक के रूप में काम करते हुए इंदौर को एक समृद्ध व्यापारिक व सैन्य केंद्र बनाया। पेशवा रघोबा दादा के आक्रमण के बिना रक्तपान के रोकना उनकी रणनीति व सूझबूझ का परिणाम रहा है । गोहद का युद्ध बिना किसी बाहरी सहायता से अपनी रणनीति पर जीतना उनकी कुशलता को परिणाम रहा है। उन्होंने मुगलों के आक्रमण से क्षतिग्रस्त हो चुके सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया, साथ ही अपनी निजी संपत्ति से चारोंधाम, सप्तपुरी और 12 ज्योतिर्लिंग का निर्माण व जीर्णोद्धार कराया। उनकी अद्भुत प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए पुण्यश्लोक लोकमाता जैसी उपाधि से नवाजा गया। महिला सशक्तिकरण व राष्ट्र निर्माण की जो काम उन्होंने किया, उसकी झलक प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों में देखने को मिलती है।

आभार व्यक्त करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर को जनसेवा के लिए निरंतर सक्रिय रही, इसीलिए उन्हें प्रजा वत्सल राजमाता के रूप में याद किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री थानेश्वर तारक ने किया।

 

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष लोकेश साहू, सरपंच वीणा साहू, आनंद गांधी, नरायण गिरि, सुनील गायकवाड, जनपद सदस्य चंद्रशेखर साहू, रूपचंद देवांगन, अनुराग साहू, गंगा साहू, त्रिलोचन साहू, ललिता भतपहरी सरपंच संघ अध्यक्ष हरिशंकर साहू, लक्ष्मीनारायण, पुष्पेंद्र, संतोष साहू, गौरव भोसले, रामलाल साहू, बिसेलाल, जीवन, नोमेश, अरुण, शेखर साहू, चैतराम देवांगन,नवीन गांधी, ठाकुरराम,देवेंद्र साहू, नरेंद्र ध्रुवंशी, ओमप्रकाश देवागन, राकेश साहू, देवचरण चंद्राकर, ओमप्रकाश, खेमराज साहू, पुरन धृतलहरे, विजय रात्रे, शिवराम, जयश्री लहरिया, देशात सिन्हा, खेमचंद साहू, सुरेश, पूजा, भोज, नारायण साहू, नीलमणि निषाद,टोके चंद्राकर, हेमलाल यादव, सागर साहू, प्रदीप बैंस, गणेश सोन, लेखराम सिन्हा, योगेश साहू ,नागेश, यादराम साहू, जनक कुंभकार, पिंटू सेन आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट