धमतरी

देश को विकसित व सशक्त बनाने में नेहरू की भूमिका अहम-कांग्रेस
28-May-2025 3:30 PM
देश को विकसित व सशक्त बनाने में नेहरू की भूमिका अहम-कांग्रेस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कुरुद, 28 मई। स्वतंत्रता सेनानी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने विचार संगोष्ठी का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके बताये रास्ते पर चलकर भारत को महान राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।

  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा कांग्रेस भवन में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पं. नेहरू देश को स्वतंत्र कराने के लिए नौ वर्ष तक जेल में रहे। वहां उन्होंने भारत एक खोज नाम की किताब लिखी जो आज भी प्रासंगिक हैं।

 

स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने सत्रह वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने देश को प्रगतिशील बनाने के लिए औद्योगिक क्रांति चलाई, रुस की मदद से छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट बनवाया जो हमारे प्रदेश की उन्नति प्रमुख पहचान है।

 शिक्षा के लिए बड़े बड़े विश्वविद्यालय, स्कूल, कॉलेज एवं बड़े अस्पताल बनवाये, किसानों के उन्नति के लिए विशाल बांध व सिंचाई परियोजनाएं लागू की, उनका सम्पूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित रहा। बच्चों से बहुत स्नेह रखने वाले पं.नेहरु को चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है।

  इस अवसर पर आशीष शर्मा, रमेश्रर साहू, देवव्रत साहू, डुमेश साहू, उत्तम साहू, मनोज अग्रवाल, लव चन्द्राकर, शत्रुघन साहू, रामप्यारे, जितेन्द्र साहू, संतोष प्रजापति, ऐश्वर्य साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट