धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 26 मई। नगर निगम धमतरी के राजस्व कार्यालय की छत पर सांड चढ़ गया। राहगीरों ने सांड को देखा। निगम को सूचना दी। कर्मचारी ने गेट खोला। इसके बाद गौसेवक ने चारा का लालच देकर 2 मंजिला छत से सांड को नीचे उतारा गया।
धमतरी का राजस्व कार्यालय में प्रतिदिन लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जहां पर कर्मचारी भी बैठते हैं, लेकिन किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि कब सांड दो मंजिला छत पर चढ़ गया।
रविवार को इतवारी बाजार साप्ताहिक बाजार लगता है। राजस्व कार्यालय की ओर से लोग काफी संख्या में गुजरते हैं। इसी बीच राहगीरों की नजर राजस्व कार्यालय की छत पर पड़ गई। जिसके बाद इस सांड को देखा गया। तभी राहगीरों ने नगर निगम को सूचना दी। कर्मचारी पहुंच कर राजस्व कार्यालय का मेन गेट खोला।
दो मंजिला छत पर गौ सेवक भी चढ़ा। उसने सांड को चारे का लालच देकर दो मंजिला छत से नीचे उतर गया। गनीमत रही कि दो मंजिला छत से सांड झांक रहा था। सांड ने दो मंजिला छत से उतरने की कोशिश नहीं की। अगर सांड छत से कूदने की कोशिश करता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जहां पर सांड की जान भी जा सकता थी। फिलहाल निगम कर्मचारी और गौ सेवक की मदद से सांड को सुरक्षित बाहर लाया गया।