धमतरी
गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ हवन अभियान के तहत अनुष्ठान
13-May-2025 6:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 13 मई। गायत्री शक्तिकेन्द्र नगरी के आह्वान पर चलाए जा रहे गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ हवन अभियान के अंतर्गत आज दिनेश्वरी नेताम एवं महेन्द्र नेताम ने अपने निज निवास में विधिवत रूप से गायत्री यज्ञ हवन कर इस पुनीत अभियान में सहभागी बन कर जीवन को कृतार्थ किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्व शांति, वायुमंडल एवं प्रकृति शोधन तथा आत्मिक एवं पारिवारिक समृद्धि की कामना करते हुए आहुतियां समर्पित कीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि पारिवारिक सुख-शांति और सामाजिक समरसता को भी बल मिलता है। गायत्री शक्तिकेन्द्र नगरी द्वारा संचालित यह अभियान जन-जन को भारतीय संस्कृति और यज्ञ परंपरा से जोडऩे का एक अभिनव प्रयास है, जिसमें क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुजन सहभागी बन रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


