धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 7 मई। बारात निकलने से पहले दूल्हा गिरफ्तार हो गया। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
आरोपी दूल्हा चित्रांगत साहू (38) बालोद जिले के गुंडरदेही के अर्जुनी गांव का निवासी है। वह जिस लडक़ी से शादी करने जा रहा था, उससे पहले एक अन्य युवती के साथ करीब 15 साल से प्रेम संबंध में था। प्रेमिका ने दूल्हा के घर पहुंचकर खूब हंगामा किया। फिर थाने पहुंचकर रेप की रिपोर्ट लिखवाई। अजाक पुलिस ने दूल्हा को पकडक़र रिमांड पर भेज दिया।
अजाक प्रभारी डीएसपी मोनिका मरावी ने बताया कि दोनों की मुलाकात एक चिटफंड कंपनी में हुई थी। वहीं से प्रेम शुरू हुआ। रिश्ता धीरे-धीरे गहराता गया। दोनों का साथ 15 साल तक चला। इस बीच युवक चित्रांगत साहू ने दूसरी लडक़ी से शादी करने की योजना बना ली। प्रेमिका को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। शादी की तैयारियां गुपचुप तरीके से चलती रहीं। शादी वाले दिन घर में डीजे बज रहा था। दूल्हा सेहरा बांधकर घोड़ी चढऩे को तैयार था, तभी प्रेमिका वहां पहुंच गई। उसने हंगामा किया। घरवालों को सच्चाई पता चली।
प्रेमिका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चित्रांगत साहू के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया। इसके बाद दूल्हा बारात छोड़ सीधे जेल पहुंच गया।