धमतरी

ब्राह्मण समाज मनाएगा भगवान परशुराम का भव्य जन्मोत्सव
27-Apr-2025 3:56 PM
ब्राह्मण समाज मनाएगा भगवान परशुराम का भव्य जन्मोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 27 अप्रैल।
आगामी 30 अप्रैल को भगवान परशुराम का भव्य जन्मोत्सव मानने कुरुद तहसील ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। जिसमें समाजिक पदाधिकारियों द्वारा विचार विमर्श कर जयंती कार्यक्रम की रुपरेखा तय की गई। 

शनिवार को काली मंदिर प्रांगण कुरुद में हुई बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दे पर विचार विमर्श कर उसका निराकरण किया गया। साथ ही इस बार भव्य तरिके से परशुराम जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत 30 अप्रैल को सुबह चंडी मंदिर कुरुद के समीपस्थ जलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में कुरुद तहसील के सभी गांवों के ब्राह्मण समाज को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

 

बैठक में अध्यक्ष कमलेश तिवारी, सचिव लक्ष्मीकांत द्विवेदी, सतीश शर्मा, नंदकुमार पांडेय, देवकांत द्विवेदी, जगजीवन मिश्रा, हेग्रीवप्रसाद शर्मा, राजू शर्मा, महिम शुक्ला, दुर्गेश द्विवेदी,महेश शर्मा, श्याम बाजपेई,आशीष शर्मा, सागर तिवारी, विकाश शर्मा, शरद पंडा,सौरभ शर्मा, राघवेंद्र शुक्ला,आनंदमणी झा आदि शामिल थे।


अन्य पोस्ट