धमतरी

संतों के नगर प्रवेश पर आस्था का उमड़ा सैलाब, जगह-जगह स्वागत
30-Mar-2025 4:48 PM
संतों के नगर प्रवेश पर आस्था का  उमड़ा सैलाब, जगह-जगह स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
धमतरी, 30 मार्च।
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पूरा शहर धार्मिक वातावरण से ओतप्रोत रहा। सुबह-सुबह देवी के मंदिरों में नवरात्रि की घंटी बज रही थी। शहर में जैन संतों का मंगल प्रवेश के साथ ही भक्तों का आस्था व श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। उपाध्याय प्रवर अध्यात्म योगी पपू श्री महेंद्रसागर मसा, उपाध्याय प्रवर, मनीष सागर आदि ठाणा 14 एवं कैवल्यधाम तीर्थ प्रेरिका हंसकीर्ति महाराज साहब आदि ठाणा का चतुर्विद संघ के साथ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुअ। बालक चौक स्थित आदिश्वर जिनालय, गोल बाजार से धार्मिक शोभायात्रा भगवान महावीर की जयकारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से निकलते हुए पार्श्वनाथ जिनालय, इतवारी बाजार पहुंच कर दर्शन लाभ, प्रवचन तथा धार्मिक आयोजनों के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत एवं सत्कार के साथ संतों से आशीर्वाद लेने लोग कतार में खड़े हुए नजर आए।

मठ मंदिर चौक में नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्षद कुलेश सोनी, पार्षद पिंटू यादव, बालाजी गुप्ता, भरत गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता सहित अन्य लोगों ने स्वागत करते हुए उनसे आशीर्वाद लेकर इस क्षण को शहर के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन की कड़ी में एक महत्वपूर्ण दिन बताते हुए सभी को नवरात्रि एवं हिंदू नव वर्ष की बधाई के साथ शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट