धमतरी

सिहावा राज युवा प्रकोष्ठ नव नियुक्त उपाध्यक्ष राजू पटेल ने संभाला पदभार
28-Mar-2025 3:24 PM
सिहावा राज युवा प्रकोष्ठ नव नियुक्त उपाध्यक्ष राजू पटेल ने संभाला पदभार

नगरी, 28 मार्च। कोसरिया मरार पटेल समाज सिहावा राज की बैठक ग्राम सिहावा के समाजिक भवन में 36 गांव के पटेल समाज के वरिष्ठ जन, नव परिक्षेत्र के ग्रामीण अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, की उपस्थिति में संपन्न हुआ। तत्पश्चात कोसरिया मरार पटेल समाज युवा प्रकोष्ठ सिहावा राज नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजू पटेल,व सहसचिव कमल पटेल ने पदभार ग्रहण किया।  इस अवसर पर कोसरिया मरार पटेल समाज सिहावा राज राजासाहब लतखोर पटेल, खुटैत नारायण पटेल, सिहावा राज अध्यक्ष कन्हैयालाल कौशल, सचिव डिलेश्वर पटेल, कोषाध्यक्ष दिलीप पटेल,कार्यकारणी सदस्य बेदन पटेल,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सिहावा राज सियाशरण पटेल, पूर्व युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सिहावा प्रभाकर पटेल, संतोष पटेल उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट