धमतरी

कर्णेश्वर धाम में होंगे अनेक विकास कार्य
27-Mar-2025 6:05 PM
कर्णेश्वर धाम में होंगे अनेक विकास कार्य

नगरी, 27 मार्च। महानदी के उदगम स्थल गणेश घाट सिहावा के पास महानदी में एनीकेट व कर्णेश्वर धाम में विभिन्न निर्माण के लिये कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कर्णेश्वर धाम व गणेश घाट का जायजा लिया।

कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गणेश घाट के पास एनीकेट का निर्माण होने से जल का भराव कर्णेश्वर धाम के संगम घाट तक रहेगा। जिससे सावन मास सहित मांघी पूर्णिमा मेला महोत्सव के अलावा कृषि कार्यो में लाभदायक दायक सिद्ध  होगा। कलेक्टर ने सर्व प्रथम गणेश धाट का निरीक्षण करते हुए यहा की पौराणिक व धार्मिक महत्व की जानकारी ली।

उन्होंने माता महामाया का दर्शन कर  बालग़ीर बाबा तक के आगे तक पैदल चल कर  विकास की सम्भावनाओ को टटोला। उन्होंने बाबा श्रृंगी ऋषि पहाड़ी तक पहुच मार्ग की जानकारी ली। कर्णेश्वर धाम में उन्होंने बाबा कर्णेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर  ट्रस्ट के पदाधिकारियों से चर्चा की।ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने देवपुर से गणेश धाट तक  रोड चौड़ीकरण,प्रवेश द्वार,मन्दिर परिसर में पेयजल व्यवस्था,विशाल सामुदायिक भवन, सहित मेला महोत्सव के दौरान होने वाली दिक्कतों से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने11वी शताब्दी में निर्मित मन्दिर की पोराणिकता की जानकारी ली। परिसर से लगे कुंड ,अस्थि विसर्जन स्थल व संगम घाट पहुँच कर विकास कार्यों की सम्भावना पर चर्चा  की।

इस दौरान जिला पंचायत सी ई ओ रोमा श्रीवास्तव, एस डी एम प्रीति दुर्गम,तहसीलदार तेजपाल ध्रुव,ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर,ट्रस्टी नागेन्द्र शुक्ला,, भरत निर्मलकर,छबि ठाकुर, सरपंच उषा देवी नाग,उपसरपंच सुनील निर्मलकर, पुजारी मान सिंह पटेल ,विनोद पूरी गोश्वामी,सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी  आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट