धमतरी

अमिता दुबे को महिला शिखर सम्मान
23-Mar-2025 3:31 PM
अमिता दुबे को महिला शिखर सम्मान

नगरी, 23 मार्च। वल्र्ड ब्राम्हण समाज द्वारा सतत् साहित्य सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के लिए रायपुर वृंदावन हॉल में नगरी सिहावा क्षेत्र की कवियत्री  अमिता दुबे को महिला शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे, शताब्दी पांडे पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष, नगर निगम की पार्षद सरिता दुबे और  वल्र्ड ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष अरविंद ओझा, सुरेश मिश्रा सचिव,  प्रीति मिश्रा के अतिरिक्त समाज के गणमान्य नागरिक सहित छत्तीसगढ की विभिन्न क्षेत्रों  से आए प्रतिभावान महिलाएं उपस्थित रहीं।

साहित्यि के  महिला शिखर सम्मान मिलने पर अमिता दुबे को पूर्व विधायक सिहावा पिंकी शिवराज शाह,  पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना नागेंद्र शुक्ला,  रविशंकर दुबे,ऋतु  अवस्थी, सोनाली अवस्थी, सीमा अवस्थी,  अंजलीगौरी शंकर दुबे,  राजू ममता तिवारी ,प्रभा देवेंद्र मिश्रा, श्रद्धा पाठक,  प्रतिमा देवांगन,  यतिका प्रतीक रायचुरा, डॉ. महेंद्र ठाकुर रायपुर ने बधाई दी।
 


अन्य पोस्ट