धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 22 मार्च। भाजपा भखारा मंडल के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत एवं निकाय चुनावों में जीत कर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि बने पार्टीजनों का परिचय सम्ममेलन हुआ। मंडल अध्यक्ष रवि सिन्हा, जनपद सदस्य सिन्धु बैस ने सभी का परिचय कराया।
शुक्रवार भाजपा कार्यालय भखारा में आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। ततपश्चात मंडल अध्यक्ष रवि सिन्हा ने जिला, जनपद, ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत के लिए चुने गए जनप्रतिनिधियों एवं संगठन से जुड़े लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी।
उन्होंने बताया कि अजय चन्द्राकर जैसा दमदार नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर भखारा मंडल ने अपने हिस्से के क्षेत्र में नब्बे फीसदी चुनावी सफलता हासिल की है। अब हमें जनादेश का मान रखते हुए अपने अपने क्षेत्र में ऐसा काम करना है कि लोग हमेशा याद रखें।
पूर्व जनपद अध्यक्ष सिन्धु बैस ने बताया कि पंचायत से लेकर संसद तक हमारी ही पार्टी का राज कायम है। मोदी और साय सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे हमें ऐसा काम करना है। इसके लिए सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल बिठाना होगा। सहकारिता नेता पंकज सिन्हा ने सार्वजनिक जीवन का अपना अनुभव बताते हुए सभी को रंगोत्सव की बधाई दी।
इस मौके पर पुष्पलता देवांगन, रेखा साहू, डिकेश्वरी देवांगन, हमेश्वरी साहू, ज्योति मंडावी,ममता चन्द्राकर भारती साहू, सरिता बैस ,यमुना, योगमाया, खेमलता साहू, अनिता गजपाल, आनंद यदु, गिरिराज सोम, दयालू, दुलार सिन्हा, विष्णु साहू, चेतन देवांगन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।