धमतरी

गीतेश्वरी साहू अध्यक्ष, सतीश जैन उपाध्यक्ष निर्वाचित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 7 मार्च। जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में 22-3 के आंकड़े में तय निश्चित पराजय के बावजूद कांग्रेस ने दोनों पद के लिए अपने प्रत्याशी उतार थोड़ा रोमांच पैदा करने की नकाम कोशिश की। लेकिन भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी गितेश्वरी साहू एवं उपाध्यक्ष सतीश जैन ने अपने अपने प्रतिद्वंदियों को 3 के मुकाबले 22 मतों के भारी अंतर से हरा दिया। इस तरह कुरुद जनपद में पांच साल बाद भाजपा ने फिर से कब्जा जमा लिया।
गौरतलब है कि इस बार के त्रिस्तरीय चुनाव में क्षेत्रीय मतदाताओं ने भाजपा को छप्पर फाड़ समर्थन दिया। 25 सदस्यों वाली कुरूद जनपद में भाजपा समर्थित 22 सदस्य निर्वाचित हुए। कांग्रेस को मात्र 3 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं ने जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारा।
गुरुवार को पीठासीन अधिकारी एसडीएम नभसिंह कोसले एवं सहायक तहसीलदार दुर्गा साहू के समक्ष भाजपा समर्थित गीतेश्वरी साहू एवं कांग्रेस से लिली श्रीवास ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन जमा कराया। इसी तरह उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के सतीश जैन और कांग्रेस से कंचन साहू ने नाम निर्देशन पत्र जमा कराया। जिससे पीठासीन अधिकारी के समक्ष मतदान कराने की नौबत आ गई।
मतगणना में भाजपा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रत्याशी को पुरे 22-22 मत और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को 3-3 वोट ही मिले। एक तरफा बहुमत होने के बावजूद भाजपा ने इन चुनाव में पूरी गंभीरता बरती। क्रास वोटिंग और किसी तरह की गड़बड़ी न हो यह सुनिश्चित करने भाजपा नेता राजेंद्र शर्मा, निरंजन सिन्हा, रविकांत चन्द्राकर, मालकराम साहू, श्याम साहू,भानु चन्द्राकर, कृष्णकान्त साहू, लोकेश्वर सिन्हा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष को जीत का प्रमाणपत्र मिलने तक डटे रहे। विपक्षी खेमे में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भरत नाहर, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, राजू साहू,पार्षद मनीष साहू, डुमेश साहू, टुकेश साहू, प्रमोद सिन्हा आदि अपने जनपद सदस्यों का हौसला अफज़़ाई करते नजऱ आए।
परिणाम आने के बाद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू एवं उपाध्यक्ष सतीश जैन का मुंह मीठा करा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों को दिए अपने पहले संदेश में श्रीमति साहू और श्री जैन ने क्षेत्रीय जनसेवक अजय चन्द्राकर सहित सभी आला नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में मोदी गारंटी और विष्णु सुशासन के साथ अजय के विकास को लागू करने का काम किया जाएगा।
इस मौके पर जनपद सदस्य सिंधु बैस, रेखा साहू, डीकेश्वरी देवांगन, बनिता सिन्हा, एवन साहू, रूमानसिंह कुर्रे, कुलेश्वरी साहू, कंचन साहू, महेश ध्रुव, शकुंतला देवांगन, टेकराम साहू, दिलीप चक्रधारी, मनीषा साहू, उर्वशी बांधेकर, हिमांशु साहू, आनंद यदु, लिली श्रीवास, अनुराग साहू, चंद्रशेखर साहू, ललिता भतपहरी, चित्रलेखा ध्रुव, गंगा साहू, ठाकुरराम साहू शामिल हुए।
इस अवसर पर सीईओ रोहित बोर्झा, राकेश ध्रुव, भाजपा नेता टिकेश साहू, प्रदीप यादव, भीमदेव साहू, कामता, लोकेश साहू, छत्रपाल बैस,पंकज, रवि सिन्हा, थानेश्वर तारक, विक्रम बंजारे, सत्यप्रकाश सिन्हा, तिलोक जैन, पुष्पेंद्र, थानेश्वर साहू, भूपेन्द्र सिन्हा, झागेश्वर ध्रुव, संजय चन्द्राकर आदि उपस्थित थे।