धमतरी
धमतरी के नए कलेक्टर होंगे अबिनाश मिश्रा, अभी नगर निगम रायपुर के हंै आयुक्त
06-Mar-2025 2:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 6 मार्च। कलेक्टर नम्रता गांधी को प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा जा रहा है। अब उनके स्थान पर आईएएस अबिनाश मिश्रा धमतरी के नए कलेक्टर होंगे। वे 2018 बैच के आईएएस है, जो मूलत: ओडिशा के बरगढ़ से हैं। 2 जुलाई 1992 को जन्मे अबिनाश के माता-पिता दोनों शिक्षक हैं। जेईई एग्जाम क्रैक कर आईआईटी खडग़पुर में मैकेनिकल ब्रांच में 2010 में प्रवेश लिया। 2014 में मैकेनिकल ब्रांच से बीटेक करने के बाद दिल्ली जाकर यूपीएससी की तैयारी करने लगे। अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी क्रैक किया।
ऑल इंडिया रैंक में उन्होंने 65वां स्थान हासिल किया। 27 अगस्त 2018 को आईएएस के रूप में छत्तीसगढ़ में पहली ज्वाइनिंग हुई। दंतेवाड़ा में एसडीएम, रायपुर में जिला पंचायत सीईओ भी रह चुके हैं। वर्तमान में नगर निगम रायपुर के आयुक्त है।
अब उन्हें राज्य सरकार ने धमतरी कलेक्टर बनाया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


